30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

भाजपा के साथ ओपी राजभर की बढ़ रही नज़दीकियां, ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए कही यह बात

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से पहले लगातार भाजपा के खिलाफ हमलावर रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर इन दिनों थोड़े बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ रिश्तो में तवान के बीच ओमप्रकाश राजभर भाजपा के करीब आते दिख रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान भी दोनों दलों के बीच बेहद गर्मजोशी दिखाई दी। हालांकि, पहले ही ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बावजूद भी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। राजनीतिक विश्लेषक तो यह भी मानते हैं कि अखिलेश यादव फिलहाल अपने कुनबे को अच्छी तरह से नहीं संभाल पा रहे हैं। जबकि शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर को अपने पाले में करने को लेकर योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ हुई है।

आज ओमप्रकाश राजभर लखनऊ में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी और दोनों विक्ट्री साइन दिखा रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने साफ तौर पर कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर ही गुजरता है। और वह भारी मतों से जीतेंगी। सुभासपा प्रमुख ने स्पष्ट किया था कि सपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बरकरार है और वह गठबंधन से अलग नहीं हो रहे हैं। राजभर ने कहा था, मैं अभी भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हूं। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं, जिनमें राजभर भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी (सुभासपा) सरकार से अलग हो गयी थी।

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर ने तो यह भी कह दिया है कि वह अखिलेश यादव की ओर से तलाक मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वह खुद से इस गठबंधन से बाहर नहीं होंगे। सुभासपा और सपा के बीच तल्खी तब नजर आयी थी जब राष्ट्रपति पद के लिये विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की पत्रकार वार्ता में सपा ने एक अन्य सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत सिंह को तो बुलाया था; लेकिन सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर नजर नहीं आयें। राजभर ने कहा था कि उनकी पार्टी (सुभासपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार मुर्मू तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर उनका (मुर्मू का) समर्थन करने का फैसला किया है। राजभर के इस ऐलान का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है, जबकि सपा ने उनकी आलोचना की।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win