33.8 C
Noida
Saturday, June 6, 2026

Download App

Indore BJP : अटल जी की स्मृति में भाजपा ने आयोजित की अटल काव्यांजलि |

इन्दौर। भाजपा के पितृ पुरूष भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्य स्मरण के उपलक्ष्य में अटल काव्यांजलि का आयोजन भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला इन्दौर ग्रामीण द्वारा आज संभागीय कार्यालय में शाम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट रहें। इनके साथ आयोजक इंदौर जिला अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. राजेश सोनकर, भाजयुमो, इन्दौर ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, मनोज ठाकुर उपस्थिति रहें।

सर्वप्रथम मंत्री सिलावट जी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक मनोज ठाकुर द्वारा मंत्री तुलसी सिलावट जी का स्वागत किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने आयोजन में शिरकत करने वाले कवियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ‘पितृ पुरूष श्रद्धेय अटल जी एक कवि हॄदय राजनेता रहें जिनसे प्रेरणा प्राप्त कर हम राजनीति सीखते और अनुसरण करते हैं। आज कवि रत्न को कवियों की काव्यांजलि के माध्यम से स्मरण कर रहे वही श्रेष्ठ हैं।’
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का आरंभ हुआ जिसमें पहले क्रम पर शाजापुर के आए कवि गोविंद दांगी ने ओजस्वी धारा से काव्य पाठ आरम्भ कर राम जी और केवट के प्रसंग को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। तदुपरांत मुम्बई के हास्य कवि हिमान्शु बवंडर ने अटल जी के व्यक्तित्व पर कविता पढ़ने के बाद हास्य के छन्द पढ़ें। राजगढ़, धार के गीतकार गौरव साक्षी ने कैसे मानें की “अटल” खुद वक़्त बन कर टल गया जैसी कविताओं से काव्य पाठ शुरू कर रामगीत इत्यादि पढ़ा। इस क्रम के बाद भोपाल की कवियित्री अपूर्वा चतुर्वेदी ने ध्वज अम्बर तक लहराएं जैसे गीतों से ओज का समा बांधा। कवि सम्मेलन का शिखर कलश मंचों के स्थापित हास्य कवि दिनेश दिग्गज जी ने रखा और अपने काव्य पाठ में शिक्षाओं के साथ विशुद्ध हास्य के गीत और कविता का वाचन किया। कवि सम्मेलन का संचालन अंतराष्ट्रीय कवि अतुल ज्वाला ने किया। आयोजन में मातृभाषा उन्नयन संस्थान के अध्यक्ष डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’, शिव डिंगु, घनश्याम नारोलिया विशिष्ट आतिथ्य में उपस्थित रहें।
अंत में आभार डॉ. राजेश सोनकर ने माना।
आयोजन में शहर के प्रबुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जन भी सम्मिलित हुए।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win