26.2 C
Noida
Saturday, May 30, 2026

Download App

माओ के बाद शी जिनपिंग बनेंगे ‘ग्रेट लीडर’, तीसरी बार ताज पहनाने की तैयारी,

न्यूज़ डेस्क: चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 अक्तूबर को अपना 20वां अधिवेशन करने का प्रस्ताव किया है। इसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दिये जाने की उम्मीद है। चीन में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग अब देश के संस्‍थापक नेता माओ त्‍से तुंग की राह पर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो की मंगलवार को हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया है कि पार्टी के पदाधिकारियों की भागीदारी वाला इसका एक पूर्ण सत्र नौ अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। उसमें यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि 20वां अधिवेशन बीजिंग में 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक ब्यूरो की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सीपीसी का 20वां अधिवेशन इस नाजुक घड़ी में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूरी पार्टी और समूचा राष्ट्र हर तरह से एक आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की दिशा में एक नया सफर शुरू करेगा और दूसरे शताब्दी लक्ष्य की ओर बढ़ेगा।

इस पूरे आयोजन में देशभर में पार्टी के 2300 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ये लोग देश की सेंट्रल कमिटी के करीब 200 सदस्‍यों का चुनाव करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान सेंट्रल कमिटी की अंतिम बैठक 9 अक्‍टूबर को होगी। इसके बाद सेंट्रल कमिटी 25 सदस्‍यीय पोलितब्‍यूरो और उसके शक्तिशाली स्‍टैंडिंग कमिटी के लिए वोट करेगी।

स्‍टैंडिंग कमिटी चीन का सर्वोच्‍च नेतृत्‍व निकाय है और सबसे शक्तिशाली है। वर्तमान समय में इस कमिटी में 7 सदस्‍य हैं। जानकारों का कहना है कि इसमें मतदान केवल औपचारिकता मात्र है और पोलितब्‍यूरो तथा उसके स्‍टैंडिंग के लिए सदस्‍यों का चयन पहले ही कर लिया जाता है।

सीपीसी अपने सभी महत्वपूर्ण अधिवेशन प्रत्येक पांच साल पर आयोजित करती है, जिस दौरान वह सरकार और पार्टी के कार्य की समीक्षा करती है तथा अगले पांच वर्षों के लिए योजनाओं को मंजूरी देती है। पार्टी की मौजूदा परंपरा के तहत, नेतृत्व और शीर्ष पदाधिकारी हर 10 साल पर बदले जाते हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win