26.2 C
Noida
Saturday, May 30, 2026

Download App

आंद्रे रसेल पर निर्भर होगी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव किए हैं और कुछ खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया, लेकिन दिनेश कार्तिक उनके साथ बरकरार हैं, क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर को उनकी कप्तानी पर काफी भरोसा है. टीम का आईपीएल का पिछला सत्र काफी खराब रहा था और कार्तिक को भारत के सर्वश्रेष्ठ टी-20 कप्तानों से एक गौतम गंभीर के बाद टीम की कमान सौंपी गई थी. यह कार्तिक के लिए दूसरा मौका होगा और अगर इस बार भी टीम का प्रदर्शन लचर रहा था तो शायद उन्हें एक और मौका नहीं मिलेगा.
पिछले सत्र में पहले पांच में से चार मैच जीतने के बाद टीम ने लगातार छह मैच गंवाए और काफी करीब से क्वालिफायर स्थान से चूक गई. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो शानदार सत्र में जमैका के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रहा और वह 2019 में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुने गए.
आंद्रे रसेल ने 56.66 के औसत से 510 रन जोड़े और वह उनके सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे, लेकिन कुछ मौकों पर रसेल डग आउट में पैड लगाकर बैठे हुए निराश भी दिखे, क्योंकि उन्हें टीम को जीत तक ले जाने के लिए काफी गेंद खेलने को नहीं मिली थीं.
चार में से तीन पहली पसंद के विदेशी खिलाड़ियों में रसेल, सुनील नरेन और पैट कमिंस के होने की संभावना है. चौथे के लिए इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके जूनियर साथी टॉम बेंटन में से चुनाव हो सकता है. रसेल के तीसरे नंबर पर खेलने की संभावना है और मोर्गन को शामिल करने से उन्हें स्वंछद होकर खेलना चाहिए.
मोर्गन अगर खेलते हैं तो मध्यक्रम में कप्तान कार्तिक की मदद कर सकते हैं. उभरते हुए स्टार शुभमन गिल को इस बार अपने पसंदीदा सलामी बल्लेबाज के स्थान पर खिलाया जा सकता है, क्योंकि पिछले सत्र में उन्हें ऊपर नीचे खिलाया गया था जिस फैसले की भी काफी आलोचना हुई थी.
पारी का आगाज करने के लिए उनके साथ सुनील नरेन या फिर बैंटन हो सकते हैं. इसके बाद टीम की गेंदबाजी की अगुवाई ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार पैट कमिंस करेंगे जो टीम का काफी मजबूत पहलू है. कार्तिक इस बार क्रिकेट के बेहतरीन जानकारों से घिरे होंगे, जिसमें 2019 इंग्लैंड वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान उनके साथ उप कप्तान के तौर पर होंगे जबकि न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम मुख्य कोच हैं.
यह देखना होगा कि तीनों की तिकड़ी से टीम कैसा कर पाती है. आईपीएल के सबसे ज्यादा मंहगे (15.5 करोड़ रूपए) विदेशी खिलाड़ी कमिंस के अलावा टीम के पास लॉकी फर्ग्यूसन और प्रतिभाशाली युवा प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और संदीप वारियर हैं. संयुक्त अरब अमीरात में पिच आमतौर पर धीमी रहती हैं, जिससे केकेआर के लिए सबसे बड़ी चिंता स्पिन विभाग होगी. उसके पास केवल सुनील नरेन और कुलदीप यादव ही हैं, क्योंकि एम सिद्धार्थ और वरूण चक्रवर्ती के पास अनुभव की कमी है. केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 23 सितंबर को अबु धाबी में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.
टीम इस प्रकार है: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (उप कप्तान), शुभमन गिल, टॉम बेंटन, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, निखिल नायक, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, संदीप वॉरियर, वरूण चक्रवर्ती और सिद्धेश लाड.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win