34.7 C
Noida
Thursday, June 11, 2026

Download App

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा है. दिल्ली के कप्तान अय्यर की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर को एक और बड़ा झटका लगा है. श्रेयश अय्यर को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है. चूंकि श्रेयश अय्यर के खिलाफ यह स्लो ओवर रेट का पहला मामला है, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

आईपीएल के अधिकारियों की तरफ से श्रेयश अय्यर पर जुर्माना लगने की जानकारी दी गई है. जारी बयान में कहा गया, ”दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने पहला मामला स्लो ओवर रेट से जुड़ा हुआ है. कप्तान अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है.”

श्रेयश अय्यर हालांकि आईपीएल सीजन 13 में पहले कप्तान नहीं है जिन पर स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के कप्तान विराट कोहली पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से 15 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है.

दिल्ली कैपिटल्स के हिस्से आई हार

दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना भी करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य मिला था. लेकिन दिल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई. इस हार के बाद दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में पहला पायदान भी गंवा दिया है.

श्रेयश अय्यर ने मैच के बाद कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी टीम को तीनों क्षेत्रों में मात दी. दिल्ली कैपिटल्स का अलगा मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win