32.3 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

मुबारकपुर ने समस्तीपुर व काठमांडू ने बड़हलगंज को हराया

बड़हलगंज: नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच सेंट्रल रेलवे समस्तीपुर व सपोर्टिंग क्लब मुबारकपुर तथा नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज व काठमांडू नेपाल के बीच खेला गया।

मंगलवार को उपनगर के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच सेंट्रल रेलवे समस्तीपुर व स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुबारकपुर के खिलाड़ी अब्दुल्ला ने मैच के दूसरे हॉफ के पहले ही मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। पुनः 12वें मिनट में मुबारकपुर के ही खिलाड़ी तालिब ने दूसरा गोल दागकर बढ़त के साथ 2-0 से अपनी टीम को जीत दिला दी। समस्तीपुर की टीम दोनो पालियों में गोल के लिये तरसती नजर आई। तालिब को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व क्षेत्र के प्रख्यात सर्जन डॉ मनोज यादव, डॉ जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश यादव ने किया।

Advt.

वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज व काठमांडू नेपाल के बीच खेला गया। जिसमें काठमांडू के खिलाड़ी रमन ने मैच के दूसरे हॉफ के चौथे मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। खेल के अंतिम क्षणों में काठमांडू के ही प्रकाश ने दूसरा गोल मारकर टीम को जीत दिला दी। बड़हलगंज की टीम गोल के तरसती रही। काठमांडू के भूपेंद्र कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व दूसरे मैच के मुख्य अतिथि रियल एस्टेट कारोबारी रोहित गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरु कराया।

मैच के उद्घोषक मुन्ना शाही, रविन्द्र कुमार, निर्णायक महताब आलम, अमीर खान, सगीर अहमद रहें। इस दौरान आयोजन कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद व चेयरमैन प्रतिनिधि बीरु सोनकर व श्रवण जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ परमहंस सिंह, रविन्द्र सिंह उज्जैन, अशोक जायसवाल, कृष्णा गुप्ता, आजाद अहमद, चुन्नू, खुर्शीद अहमद सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win