39.7 C
Noida
Wednesday, June 24, 2026

Download App

NCB अधिकारी वानखेड़े के बचाव में उतरे केंद्रीय मंत्री आठवले

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर लगाए गए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोपों को ‘आधारहीन’ और ‘शरारतपूर्ण’ करार दिया तथा कहा कि वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है। आठवले ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि वानखेड़े को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचे और उनकी जान को कोई खतरा नहीं हो। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक पिछले कुछ दिनों से लगातार एनसीबी और वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं।

मलिक ने हाल में वानखेड़े पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। वानखेड़े तीन अक्टूबर को मुंबई तट के पास क्रूज जहाज पर की गई छापेमारी के बाद कथित तौर पर बरामद किये गये मादक पदार्थ मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में प्रेसवार्ता के दौरान आठवले ने आरोप लगाया कि वानखेड़े को निशाना बनाते हुए मलिक इस मामले को धार्मिक और जातिवाद का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री आठवले ने कहा,‘’राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वानखेड़े की जान को खतरा नहीं हो।‘‘

Poonam Advt.
Advt.

मंत्री ने दावा किया कि एनसीबी के पास आर्यन खान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी गई। उन्होंने कहा,‘’वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह और एनसीबी युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसका समर्थन करने के बजाय मलिक, वानखेड़े को इसलिए निशाना बना रहे हैं कि उनके दामाद समीर खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।‘‘

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win