37.1 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

Lata Mangeshkar (1929-2022): तुम मुझे यूं, भुला ना पाओगे…

न्यूज़ डेस्क: जमाना किसी का भी हो…. रुहानी और खनकती आवाज का जादू हर उम्र-हर वर्ग के लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है. हम बात कर रहें हैं लीजेंड सिंगर भारत रत्न और Nightingale of India लता मंगेशकर की. आज लता दीदी भले ही इस दुनिया से रुखसत हो गईं हों, लेकिन उनकी मखमली आवाज हमेशा-हमेशा के लिए हमसब की रूह में उतर गई है.

गायकी के मुरीद PM मोदी भी

एक ऐसी शख्सियत जिनकी गायकी के मुरीद PM मोदी भी हैं, और यही कारण है कि वे प्रभावित होकर उनसे मिलने उनके घर तक पहुंच जाते हैं. स्वर कोकिला लता मंगेशकर को जितना प्यार देश से मिला, उतनी ही वे दुनियावालों की भी रहीं. लता जी को मशहूर होने के बाद तो सभी ने जाना, लेकिन मुफलिसी के दिनों में उन्होंने किस तरह दिन गुजारे, ये बहुत कम ही लोगों को पता है. उनके दिल की कसक इन गानों से बहुत अच्छी तरह बयां होता है…

कई उतार-चढ़ाव देखे

लता मंगेशकर, जो आज सभी की जुबान पर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर कई उतार-चढ़ाव देखे… सिनेमा जगत के गलियारों में कई सितारों को आते-जाते देखा. लेकिन लता मंगेशकर ने बॉलीवुड में जो जगह खुद के लिए बनाई, उसे कोई और नहीं भर पाएगा.

करीब 50 हजार गाने गायीं

अब शख्सियत बड़ी हैं तो उनसे जुड़े कई किस्से भी होंगे. जिसे हर कोई जानना चाहता है. लता मंगेशकर का बचपन का नाम हेमा था. लेकिन उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के एक नाटक ‘भावबंधन’ में एक चरित्र लतिका से प्रभावित होकर उनका नाम लता कर दिया गया. करीब 50 हजार गाने गा चुकीं लता मंगेशकर के गाने ऐसे हैं, जैसे आज भी कहीं दूर से सुनाई दे तो मानों सूखे दरख्त भी हरे हो जाएं… यह भी पढ़ें: मेरी आवाज ही पहचान है… स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें उनकी जिंदगी के जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

संगीतकारों की लाइन, जो कभी नहीं खत्म हुई

खेलने-कूदने की उम्र में लता जी के सिर से पिता का साया उठ गया…लेकिन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, इसलिए फर्ज के सामने आंखों के आंसू सूख गए…परिवार की जिम्मेदारी सिर पर थी, जिसके लिए उन्होंने फिल्में कीं, गानों में आवाज़ भी दीं…एक दिन ऐसा गुजरा, जब लता जी की पतली आवाज का हवाला भी दिया गया, लेकिन एक दिन वे सुरों की मल्लिका भी बनीं, फिर उनके सामने संगीतकारों की वो लाइन कभी नहीं खत्म हुई, जो उनके गायन के लिए हमेशा कतार में लगे रहे.

गुलाम अली खां लता जी के कायल

एक वक्त उस्ताद बड़े गुलाम अली खां लता जी की आवाज के कायल थे. गुलाम साहब ने लता जी की स्नेहभरी प्रशंसा पंडित जसराज के सामने भी की थी. ये वही गुलाम साहब, हैं जिसके सामने हर संगीत प्रेमी का सिर सम्मान में झुक जाया करता है.

ऐ मेरे वतन के लोगों…

सिर्फ संगीत प्रेमी ही नहीं, बल्कि उनकी गायकी को पसंद करने वाले हर-वर्ग के लोग शामिल हैं. बात तब कि है जब चीन के साथ 1962 के युद्ध के बीते एक साल ही हुए थे. 1963 में सैनिकों के बीच लताजी ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों! जरा आंख में भर लो पानी’ गाकर सुनाया…उस एक पल ने जैसे सुननेवालों के दिल को झकझोर कर रख दिया, हर किसी की आंखें भर आईं…तो ऐसी थीं लता जी.

जब पीएम मोदी हुए भावुक

इसके 50 साल बाद इस गीत की स्वर्ण जयंती सम्पन्न होने पर लता जी का यह गीत उन्हीं के मुख से सुनकर पीएम मोदी भी भावुक हो उठे. उन्होंने कहा- दीदी का यह गीत अमर है. पीएम ने कहा कि आप वास्तव में भारत रत्न हैं, आपके गायन की जितनी भी प्रशंसा की जाय,कम है.

मैं देश नहीं बिकने दूंगा

हाल ही में प्रसून जोशी के गीत मैं देश नहीं बिकने दूंगा को जब पीएम मोदी ने मंच से दुहाराया तो लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन जब उसे लता मंगेशकर ने आवाज दी तो गाने में चार चांद लग गई.

लता दीदी, मसला तो आपकी यादों का है…

लता दीदी, भले ही उदासी के ये वक्त निकल जाएं, मगर मसला तो आपकी यादों का है…आप हमारे ख्यालों में भी रहेंगी और दिल में भी…आपकी आवाजें हमने अपनी जिंदगी में उधार ली हैं, जिसकी याद में ब्याज भरती रहेंगी उम्र भर हमारी आंखें…

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win