35.9 C
Noida
Tuesday, July 7, 2026

Download App

‘बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत’, तेजस्वी बोले- युवाओं को एक महीने के भीतर देंगे बंपर नौकरी

न्यूज़ डेस्क: बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठवीं बार शपथ ले चुके हैं। इस बार उनके साथ उप मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव है। तेजस्वी यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने मंगलवार को एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार को जदयू, राजद और कांग्रेस के विधायकों ने अपना नेता चुना। इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वही, तेजस्वी यादव को फिर से उप मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 1 महीने के भीतर युवाओं को बंपर नौकरी देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। उन्होंने दावा किया कि हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे, यह इतना भव्य होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। बिहार के युवा नेता ने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के लिए बीजेपी सिर्फ एक ही बचेगी। सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिया गया मुश्किल फैसला एक ऐसा फैसला है जिसकी जरूरत थी। सांप्रदायिक तनाव भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा था, वे क्षेत्रीय दलों को खत्म की कोशिश कर रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि हम बिहार की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। हर चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जनता में खुशी का माहौल है। बिहार में मिलकर मजबूती से हम सरकार चलाएंगे। वहीं भाजपा जबरदस्त तरीके नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आज ‘पलटुराम’ ‘कलटुराम’ बन गये। मुझे पता चला कि लालू यादव ने उन्हें (नीतीश कुमार) बधाई दी है। लालू यादव ने एक बार ट्वीट किया था कि वह एक सांप है, जैसे सांप अपनी केचुआ छोड़ देता है, वह अपना गठबंधन छोड़ देते है और हर दो साल में एक नया गठबंधन लेते है। शपथ ग्रहण के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परिवार के भी प्रतिक्रिया आई है। पत्नी राजश्री ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। सभी खुश हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win