39.3 C
Noida
Friday, July 17, 2026

Download App

भाजपा सांसद का अध्यक्ष नड्डा को पत्र- CM योगी लड़ें मथुरा से चुनाव

न्यूज़ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का अनुरोध किया। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने तीन जनवरी को नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी यदि योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाती है तो इससे पूरे प्रदेश और देश की जनता को खुशी होगी।

यादव ने साथ ही यह उल्लेख भी किया कि खुद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे। यादव ने पत्र में लिखा, ‘वैसे तो प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि योगी आदित्यनाथ उनकी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में आपसे निवेदन करता हूं कि ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें।’

उन्होंने कहा, ‘स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने मुझे यह पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि ब्रज क्षेत्र की जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संपूर्ण कलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से प्रत्याशी घोषित करने पर विचार करें।’

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे को तैयार हैं और वह कहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस बात का फैसला भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा। वर्तमान में योगी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अभी मथुरा से विधायक हैं।

पिछले कुछ महीनों से भाजपा के नेता मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के मुद्दे को लगातार हवा दे रहे हैं। खुद हरनाथ सिंह यादव ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र में इस मामले को उठाया था और केंद्र सरकार के पूजा स्थल कानून, 1991 को अतार्किक और असंवैधानिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की।

शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के यादव ने कहा था कि यह कानून भगवान राम और भगवान कृष्ण में भेदभाव पैदा करता है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और मथुरा में मंदिर निर्माण की तैयारी की जा रही है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win