सहजनवा(ज्वाला निगम): उप चुनाव में निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित होने के बाद धर्मेंद्र सिंह के गोरखपुर जिले में पहली बार आगमन पर जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
शनिवार को एमएलसी निर्वाचित होने के बाद लखनऊ से पहली बार गोरखपुर जिले पहुंचने पर डॉ धर्मेंद्र सिंह का कालेसर जीरो प्वाइंट, बरहुआ पर पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में सांसद जगदंबिका पाल, सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महेश उमर, विकास सिंह पूर्व प्रमुख, अमित सिंह, रामबुझारत पासी, जनार्दन श्रीवास्तव, छोटेलाल मौर्य, ऋषिकेश जायसवाल, अभय सिंह, अजय यादव, धर्मराज गौड़, सुबोध सिंह, परमात्मा सिंह, रवि सिंह, सचिन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





