25.9 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

लुधियाना अदालत में विस्फोट को प्रधान न्यायाधीश रमण ने बताया ‘चिंताजनक ट्रेंड’ 

न्यूज़ डेस्क: भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए बम विस्फोट पर आश्चर्य जताया और कहा कि देशभर में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं ‘चिंताजनक ट्रेंड’ हैं। अदालत परिसर में हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने आशा जतायी कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां अदालत परिसरों और उससे जुड़े सभी पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ध्यान दें। ‘अदालत परिसरों में सुरक्षा की कमी’ पर गंभीर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में सिलसिलेवार तरीके से हो रही ऐसी घटनाएं चिंताजनक ट्रेंड हैं।’’

Poonam Advt.
Advt.

प्रधान न्यायाधीश ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा से फोन पर बात की। जस्टिस रमण ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हुआ। उस समय जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और परिसर में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं। चन्नी ने यह बात लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट के बाद कही, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने यह आशंका भी व्यक्त की कि हो सकता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति ही बम को संचालित कर रहा हो।

Advt.

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र-विरोधी और राज्य-विरोधी शक्तियां इस तरह की घिनौनी हरकतें करने के प्रयास कर रही हैं और इसके लिए सरकार सतर्क है तथा लोगों को भी सावधान रहना चाहिए।‘‘चन्नी ने कहा कि पहले बेअदबी के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अब, इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है। चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज्य के मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचे और विस्फोट में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लुधियाना में संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना में मरने वाला व्यक्ति बम को ऑपरेट कर रहा था।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win