31.2 C
Noida
Wednesday, June 18, 2025

Download App

बिहार में सरकार नई, CM वही, नीतीश कुमार ने ली शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री

न्यूज़ डेस्क: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। इस बार उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ जहां राज्यपाल फागू चौहान ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, तेज प्रताप यादव जैसे नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। हालांकि, आज सिर्फ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ही शपथ ग्रहण किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

आपको बता दें कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। शाम को उन्हें जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया था। इसके बाद 160 से ज्यादा विधायकों का समर्थन लेकर नीतीश ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 2020 में नीतीश कुमार ने एनडीए में रहते हुए चुनाव लड़ा था। उस समय नीतीश कुमार को सिर्फ 43 सीटें ही मिली थी। बावजूद इसके भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि, दोनों दलों के बीच रिश्तो में लगातार टकराव की खबर थी। इसके बाद आखिरकार यह रिश्ता खत्म हो गया। जदयू का आरोप है कि भाजपा ने उनकी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की थी।

इससे पहले जब महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी तो उस दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि 2017 में जो कुछ हुआ उसे भूल जाइए और अपने अध्याय शुरू करते हैं। दरअसल, 2017 में भी नीतीश कुमार पाला बदल चुके हैं। उस वक्त उन्होंने राजद का साथ छोड़ा था और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। नीतीश और जदयू के आरोपों पर सुशील मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा किसी को नहीं तोड़ती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है। हमने नीतीश को एक बार नहीं पांच बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। 17 साल का हमारा संबंध था, लेकिन आपने दोनों बार एक झटके में तोड़ दिया।

 

सम्बंधित खबर

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...