न्यूज़ डेस्क: दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में चालक दल ने केबिन में धुआं देखा, जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.
बता दें कि 19 जून को भी स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. विमान में आग की खबर के बाद दिल्ली जा रही विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. इस विमान में 185 लोग सवार थे. विमान पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 बजतक 10 मिनट पर उड़ा था. टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई थी.





