सहजनवा (ज्वाला निगम): इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान के अंतर्गत नशीली दवाएं व ड्रग्स के प्रति युवायों को जागरूक करने हेतु दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवां एवं आईजीएल द्वारा अंगीकृत पिपरौली माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों व छात्रायों को नशे का उपयोग न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो और आबकारी विभाव के माध्यम से प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियान आज चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आबकारी आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह ने किया।
दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील कुमार मिश्र को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की गई। प्रतियोगिता मे तीन छात्राओ को प्रिंसिपल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही आईजीएल परिसर में भी प्लांट मैनेजर एपी मिश्र और सहायक आबकारी आयुक्त के नेतृत्व में शपथ लिया गया।
आइजीएल के बिजनेस हेड ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दिया और कहा की ये सभी विद्यालय हमारे संस्था के मन मे रचते बसते है।उक्त कार्यक्रम में डॉ तरन्नुम बानो, डॉ रजनी गुप्ता,डॉ महंत यादव,डॉ पवन,डॉ करुणेश त्रिपाठी, डॉ अमित,डॉ ममता गौतम,डॉ कमलेश त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, सरोज मल्ल, ऋतू मल्ल , सुनीता वर्मा , प्रीति पाल ,सुरभि गुप्ता, कहकशा अंजुम ,राममनोहर पांडेय , अशोक यादव , इन्द्रसेन और सुरक्षा अधिकारी बाबू राम यादव, विपिन शुक्ल,सीबी शर्मा इत्यादि थे।






