बड़हलगंज: विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वाधान में आयोजित आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 27 दिसम्बर को होगा जो 3 जनवरी2022 तक चलेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद व मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि इस बार ये प्रतियोगिता नाक आउट के आधार पर खेला जाएगा। जिसमे सोलह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विगत वर्ष की तरह देशी-विदेशी खिलाड़ियों की भरमार रहेगी। जिसमे पिछले वर्ष की विजेता युनाइटेड क्लब सिवान(बिहार) के साथ उपविजेता बक्सर के साथ-साथ नेपाल, समस्तीपुर रेलवे, गोरखपुर, प्रयागराज, मेहा, लखनऊ, बहराइच, गाजीपुर सहित बडहलगंज की टीमें भाग ले रही हैं।






