बड़हलगंज: कल 23 दिसम्बर को चिल्लूपार विधानसभा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत व भगवती लॉज पर जनसभा की तैयारियों को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये आज बड़हलगंज कस्बे में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास-यात्रा को जन-विश्वास में बदलने व जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने हेतु प्रदेश के 6 स्थानों से विगत 19 दिसम्बर को शुरू हुई इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी 300+ का लक्ष्य पूरा करेगीl उन्होंने कार्यकर्ताओं तथा जन-मानस से स्वागत सभा में सम्मिलित होकर इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। विभिन्न गाँवों से लोगों को लाने, पुष्पवर्षा, मोटरसाइकिल जुलूस, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सुरक्षा आदि बिन्दुओं पर अन्तिम रूपरेखा बनायी गयीl
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल व हरिकेश राम त्रिपाठी, जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल, जिला मन्त्री स्वतन्त्र सिंह, सन्तोष चन्द कौशिक, पूर्व मन्त्री राजेश त्रिपाठी, कमलेश पटेल, अस्मिता चन्द, सृंजय मिश्र, विधानसभा यात्रा प्रमुख सतीश शर्मा, शुभांगी मिश्रा, अखण्ड शाही, सुनील सिंह, चन्दन पाण्डेय, अंगद निषाद, राजीव पाण्डेय, महेश उमर, देवेन्द्र चन्द, डब्लू सोनकर, विनय पाण्डेय, श्रीकान्त सोनी, राहुल तिवारी, विनीत मिश्र एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।






