बड़हलगंज : बड़हलगंज ब्लाक के खड़ेसरी गांव में दीपावली के दिन लगी भीषण आग से कई घर जलकर राख हो गये थे। इसकी जानकारी पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने अग्नि पीड़ित परिवारों को पचास हजार रूपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया था। उसी क्रम में शनिवार को उन्होंने साईं मंदिर खड़ेसरी पर गांव की नई बस्ती निवासी बिंदु देवी को पचास हजार रूपये का चेक दिया। आलोक ने कहा कि चिल्लूपार क्षेत्र की जनता की लगातार सेवा करता रहूंगा। खड़ेसरी में आगजनी से जो भी पात्र लोग हैं उन्हें आर्थिक सहायता दिया जाएगा। नितिन शाही, मनोज, सुरेश राय, अखिलेश यादव, विनोद नायक, अजय कुमार, संतोष, यशवंत मौजूद रहे।
ताजा खबर





