25.9 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ, रहें सावधान

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्‍यम से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का यह 83वां एपिसोड था. अपने संबोधन की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन बाद दिसम्बर का महीना भी शुरू हो रहा है. इसी महीने नेवीडे और सशस्त्र सेना झंडा दिवस भी देश मनाता है. हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है. देश के शहीदों को मैं नमन करता हूं.

Poonam Advt.
Advt.

पंचायत से संसद तक अमृत महोत्सव की गूंज

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है और अब तो देश-भर में अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है. पंचायत से संसद तक अमृत महोत्सव की गूंज सुनाई दे रही है.

कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. आप सभी सावधान और सतर्क रहें. कोरोना नियमों का पालन करते रहें. आपको बता दें कि कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रॉन का पता लगने के बाद से हलचल मची हुई है.

बोले पीएम मोदी- प्रकृति का संरक्षण करो वो हमें संरक्षण देगी

पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति से हमारे लिये खतरा तभी पैदा होता है जब हम उसके संतुलन को बिगाड़ते हैं या उसकी पवित्रता नष्ट करते हैं. प्रकृति मां की तरह हमारा पालन भी करती है और हमारी दुनिया में नए-नए रंग भी भरती है. उन्होंने कहा कि जब हम प्रकृति का संरक्षण करते हैं तो बदले में प्रकृति हमें भी संरक्षण और सुरक्षा देती है. इस बात को हम अपने निजी जीवन में भी अनुभव करते हैं और ऐसा ही एक उदाहरण तमिलनाडु के लोगों ने व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया है.

Advt.

रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान की यादें ताजा

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के कटनी से भी कुछ साथियों ने एक यादगार दास्तानगोई कार्यक्रम की जानकारी दी है. इसमें रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान की यादें ताजा की गई हैं. उन्होंने कहा कि वृन्दावन के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान के प्रेम का प्रत्यक्ष स्वरूप है. हमारे संतों ने भी कहा है…

यह आसा धरि चित्त में, यह आसा धरि चित्त में, कहत जथा मति मोर

वृंदावन सुख रंग कौ, वृंदावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ और

जगत तारिणी जी का यह अद्भुत प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक शहर है, पर्थ…क्रिकेट प्रेमी लोग इस जगत से भली-भांति परिचित होंगे, क्योंकि पर्थ में अक्सर क्रिकेट मैच होते रहते हैं. पर्थ में एक ‘सेक्रेड इंडिया गैलरी’ इस नाम से एक आर्ट गैलरी भी है. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को कई तरह की कलाकृतियों को देखने का अवसर मिलता है. जगत तारिणी जी का यह अद्भुत प्रयास, वाकई, हमें कृष्ण भक्ति की शक्ति का दर्शन कराता है. मैं, उन्हें, इस प्रयास के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. जगत तारिणी जी कहना है, कि वे ऑस्ट्रेलिया लौट तो गई, अपने देश वापिस तो गयी, लेकिन, वो कभी भी #वृन्दावन को भूल नहीं पाईं. इसलिए उन्होने वृंदावन और उसका आध्यात्मिक भाव से जुडने के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही वृन्दावन खड़ा कर दिया.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win