30.4 C
Noida
Wednesday, July 29, 2026

Download App

PM मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का किया उद्घाटन, सुखोई और राफेल दिखाएंगे दम

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मोदी ने यहां राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले छह लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।

Poonam Advt.
Advt.

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर उतरे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में उतारने की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबे हवाई यात्रा मार्ग का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री यहां राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोडऩे वाले 341 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने आए हैं और इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। हवाई पट्टी स्थल से प्रधानमंत्री विभिन्न विमानों का ‘एयर शो’ देखेंगे। इस मौके पर 45 मिनट तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों का रोमांचकारी प्रदर्शन होगा। एयर शो में सुखोई, मिराज, राफेल, एएन 32 जैसे प्लेन शामिल रहेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करीब 30 लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। इस एयर शो के लिए भी खास तैयारियां की जा रही हैं। यह एयर शो आकर्षण का खास केंद्र रहेगा। इसमें राफेल, सुखोई, मिराज जैसे फाइटर प्लेन करतब दिखाएंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। कोरोना की दो लहरों के बावजूद इसको 36 महीने में तैयार किया गया। देश के लिए यह जहां धरोहर है। वहीं प्रदेश के लिए रीढ़ की हड्डी होगा।

सुविधाएं

– इसके दोनों तरफ औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे, जिसमें मशीनरी, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी मिल्क डेवलपमेंट होगा।
जो लोग यहां से बाहर जाते हैं, उन्हें यहां रोजगार मिल सकेगा।
– बिहार और झारखंड के लोगों को फायदा मिलेगा वो सीधे दिल्ली पहुंचेंगे।
– ये एक्सप्रेस वे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर से होकर निकलेगा।
– यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ उद्योग धंधों को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्रीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था एसएन सावंत ने बताया कि पीएम की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले की पुलिस के साथ छह पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ा पहरा लगा दिया गया है। फिलहाल 3 फाइटर प्लेन आ गए हैं।

Advt.

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, अनुराग ठाकुर , सांसद मेनका गांधी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आने वाले सभी जिलों के सांसद पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एक्सप्रेस वे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। एक्सप्रेस वे लखनऊ के चांद सराय गांव से शुरू होगा। पीएम मोदी की सभा वाली जगह पर करीब 85 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है। इसमें 155 मीटर लंबी गैलरी भी होगी। कार्यक्रम के लिए 600 मीटर की जगह में करीब 45 से 50 कुर्सियां लगाई जाएंगी।

लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में उतारने की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है। हवाई पट्टी स्थल से प्रधानमंत्री सुखोई, मिराज समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों के ‘एयर शो’ देखेंगे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win