30.1 C
Noida
Wednesday, July 29, 2026

Download App

वीआईपी सुविधाओं से लैस एमपी का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, PM मोदी ने किया है उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने सोमवार, 15 नवंबर को खुद इसका उद्घाटन किया। 100 करोड़ रुपए की लागत से इस रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करके इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया, जिसे केंद्र सरकार ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

Poonam Advt.
Advt.

कई सुविधाओं से लैस है रेलवे स्टेशन

सार्वजनिक-निजी (PPP) साझेदारी के साथ बने देश के इस पहले मॉडल रेलवे स्टेशन में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाएँ लोगों को मिलेंगी। यहां बिना किसी भीड़भाड़ के ट्रेन पर चढ़ने और आने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन से बाहर निकलने की सुविधा का ख्याल रखा गया है। एस्केलेटर और लिफ्ट के साथ ही 700 यात्रियों की क्षमता वाला कॉनकोर भी है जहां पर यात्री बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर पाएंगे।

पूरे स्टेशन पर अलग-अलग डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से ट्रेनों के आने जाने की ताज़ा जानकारी दी जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों के मनोरंजन का भी ख्याल रखा जाएगा। काउंटर भी हाईटेक है, जहां से आसानी से टिकट मिल पाएगा। इस स्टेशन में रेस्टॉरेंट्स की भी सुविधा होगी। वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, डॉरमेट्री और वीआईपी लाउंज भी इस रेलवे स्टेशन में बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए स्टेशन पर 159 सीसीटीवी कमरे भी लगाए गए हैं। ये स्टेशन सौर ऊर्जा से संचालित होगा। इसके अलावा आग लगने जैसी घटना के दौरान यात्रियों को सुरक्षित निकालने की भी व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है, ‘16वीं शताब्दी के दौरान भोपाल क्षेत्र गोंड शासकों के अधीन था। रानी कमलापति का गोंड राजा सूरज सिंह शाह के बेटे निजाम शाह से शादी हुई थी। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में बड़ी बहादुरी के साथ आक्रांताओं का डटकर सामना किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए केंद्र सरकार ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के दिन स्टेशन के नामकरण करने का निर्णय लिया गया है।

Advt.

बता दें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था। राज्य सरकार के निवेदन पर ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखने का फैसला लिया है। शिवराज सिंह चौहान के साथ ही भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी यही मांग की थी।

 

 

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win