पिपरौली(ज्वाला निगम): गीडा थाना क्षेत्र के बेलवाडाडी गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक ही जगह स्थित विद्यालय समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो का सामान चुरा 2। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने तत्काल गीडा थाने पर तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
पिपरौली ब्लाक क्षेत्र के बेलवा डांडी गांव में बीती रात चोरों ने एक निजी विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर दराज में रखा 16 हजार रुपया नगद और ऑफिस में रखा टुल्लू पंप चुरा ले गए। वही विद्यालय के सामने ही किराये के मकान में चल रहे फिनो पेमेंट बैंक (ग्राहक सेवा केंद्र) का ताला तोड़कर चोरों ने तीन प्रिंटर मशीन, दो लैपटॉप, दो लैमिनेशन मशीन, एक मोबाइल तथा 60 हजार कैश भी उड़ा ले गए। इसके अलावा मकान से ही सटे हुए खानिमपुर गांव के आनंद कुमार के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार नगद और तीन डिब्बा च्वयनप्राश चुरा लिया। बता दे कि रोजाना की तरह सभी लोग शाम को अपना दुकान और विद्यालय बंद करके अपने-अपने घर चले जातें है। सुबह शटर का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने चोरी की सुचना दुकान के मालिकों को दी। मालिकों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो अवाक रह गए। एक ही रात एक ही जगह तीन चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द चोरों को पकड़ लिया जायेगा।






