बड़हलगंज: उपनगर के लक्ष्मीनारायण घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर मां सरयू की आरती की गई। इस दौरान सैकड़ो दीपों से सरयू घाट को सजाया गया था।
गुरुवार की शाम कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उपनगर के लेटाघाट व लक्ष्मीनारायण घाट पर आचार्य शुकदेव मिश्रा के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ो लोगों ने मां सरयू की आरती कर दीपदान किया। इस दौरान लक्ष्मीनारायण घाट दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। इस दौरान अजय सर्राफ, तारकेश्वर वर्मा, सुशिल निगम, प्रमोद जायसवाल, शुभम शास्त्री, सार्जन सोनकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।






