39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

हिमंता बिस्वा सरमा का दावा ड्रग्स और गौ तस्कर माफिया के खिलाफ एक्शन का रिएक्शन था ये खूनी संघर्ष

न्यूज़ डेस्क: असम और मिजोरम की सीमा पर पिछले दिनों जो खूनी संघर्ष हुआ। वह देश में आजादी के बाद शायद पहली बार हुआ था। जिसमें दो राज्यों की पुलिस एक दूसरे के आमने-सामने थी और एक तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। जिसमें असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए और भारी संख्या में जवान घायल हैं। इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। लेकिन इस सब के बीच दोनों राज्यों की सीमा पर सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात कर दी गई है। वहां के हालात अभी शांतिपूर्ण हैं।

लेकिन आपको बता दें कि इस हालात को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वहां के प्रमुख सचिव के साथ लगातार केंद्र सरकार के अधिकारी संपर्क में हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लेकिन इस सब के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया कि असम के पुलिसवालों को मारकर मिजोरम की पुलिस और गुंडे जश्न मना रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर सोमवार रात को एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा-‘असम के पुलिसवालों को मारकर मिजोरम की पुलिस, गुंडे जश्न मना रहे हैं।’ इस वीडियो में मिजोरम पुलिस के जवान एक-दूसरे को बधाई देते दिख रहे हैं और आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।

अब हिमंता बिस्वा शर्मा ने किया दावा, ड्रग्स और मवेशी माफिया पर एक्शन का आया ये रिएक्शन
अब इस पूरे मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तरफ से साफ और स्पष्ट कह दिया गया है कि असम-मिजोरम सीमा पर जो विवाद हुआ और जिसने देखते-देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ड्रग्स माफिया और अवैध पशुओं का कारोबार करने वाले के साथ गौवंश की हत्या करनेवाले के खिलाफ उनकी सरकार की तरफ से की जा रही कार्रवाई है।

सरमा ने दावा किया कि उनकी सरकार के नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई और मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को नियंत्रित करने वाले नए कानून के कारण ही सीमा पर यह हिंसा हुई। हिमंता ने साफ कहा कि भारत में म्यांमार के रास्ते मिजोरम असम की सीमा से होते हुए पंजाब तक और फिर देश के अन्य हिस्से तक ये जहर पहुंचता है। शर्मा ने मिजोरम के सीएम जोरमथंगा से इस बात की जांच करने का आग्रह किया कि पुलिस पर हमला करने के लिए वहां सीमा के पास बसे नागरिकों के पास बुलेटप्रूफ वेस्ट और स्नाइपर राइफल कैसे पहुंची।

Advt.

हिमंता ने इस बात भी दावा किया कि उनके पास एक वीडियो सबूत है। जिसकी जांच होनी चाहिए जिससे साफ पता चलता है कि कुछ अराजक तत्व इस मैदान में आ गए हैं। जो दोनों राज्यों की सीमा पर सक्रिय हैं और जिनके लिए सबसे तगड़ा झटका उनकी सरकार की तरफ से मिला है। उनकी सरकार जिस तरह से गौ तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है उससे वह बौखला गए हैं और इसी का नतीजा है कि असम सरकार के कुछ फैसलों ने मिजोरम में गैर-राज्य तत्वों नाराज हो गए हैं।

हिमंता ने अपने हाथों से कभी जलाया तो कभी खुद ही ड्रग्स की खेप पर चला दिया बुलडोजर
असम सरकार ड्रग्स तस्करी को लेकर काफी सख्त है। ड्रग्स एवं मादक पदार्थ के तस्करों और अवैध डीलरों से निपटने के लिए सरकार ने पुलिस को भी आजादी दी हुई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस माफिया वर्ग के खिलाफ इतने सख्त नजर आ रहे हैं कि कभी तो वह जब्त की हुई ड्रग्स को जलाते हुए नजर आ जाते हैं तो कभी खुद बुलडोजर पर सवार होकर ड्रग्स को बर्बाद करते। हिमंता ने पिछले हफ्ते ही 170 करोड़ रुपए के जब्त ड्रग्स पर बुलडोजर चला दिया था।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win