30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

भारत ने निभाई दोस्ती: कोरोना से जूझ रहे बांग्लादेश में भेजी 200 टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ Oxygen एक्सप्रेस

न्यूज़ डेस्क: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर काबू में है. इसके मद्देनजर भारत एक बार फिर कोविड-19 संकट से जूझ रहे मित्र देशों की तेजी से मदद पहुंचा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को भारत ने बांग्लादेश में पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस भेजी है, जिस पर 200 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) वाले 10 कंटेनर लदे हुए है. जबकि भारत की आईएनएस ऐरावत कोविड-19 राहत सामग्री लेकर इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंच चुकी है.

भारतीय रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 200 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप 10 कंटेनर रेक में लेकर बांग्लादेश के लिए आज दोपहर रवाना हुई. यह पहला मौका है जब ऑक्सीजन एक्सप्रेस को पड़ोसी देश के लिए परिचालन में लगाया गया है. इसके कल बांग्लादेश के बेनापोल पहुंचने की संभावना है.

बांग्लादेश ने कोविड-19 के व्यापक प्रसार को रोकने के लिए अपने सबसे गंभीर राष्ट्रव्यापी बंद में प्रवेश किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को बांग्लादेश में मनाए जाने वाले ईद अल-अधा त्योहार के अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधों में ढील देने के बाद अधिकारियों ने 23 जुलाई से 5 अगस्त तक सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया. बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, देश में अब तक 11,46,564 पुष्टिकारक कोरोनावायरस मामले और 18,851 मौतें हुई हैं.

Advt.

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे द्वारा 24 अप्रैल को मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले भारतीय राज्यों को राहत देने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुरू की गई थी. 35000 मीट्रिक टन से अधिक एमएलओ को 15 राज्यों में पहुंचाया गया. लगभग 480 ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन किया गया था. भारतीय रेलवे का प्रयास है कि कम से कम समय में जितना संभव हो उतनी एलएमओ पहुंचायी जाए.

100 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर इंडोनेशिया पहुंचाया
भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत आज (24 जुलाई) को आवश्यक कोविड-19 राहत सामग्री लेकर इंडोनेशिया के जकार्ता बंदरगाह पर पहुंचा. इंडोनेशिया में चल रही महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने के लिए जहाज 100 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर यहां लाया है. बता दें कि भारत और इंडोनेशिया के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध हैं.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win