30 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

संघ का सामना संग मिलकर करेंगे…राकेश टिकैत पर हमले के बाद बोले राहुल गांधी

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डरों पर जमकर आंदोलन हो रहा है। किसान आंदोलन को 4 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। देश की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के विरोध में किसान नेता इन दिनों लगातार अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं और किसान महापंचायतों में केंद्र के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता और प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर राजस्थान के अलवर में हमले की खबर सामने आई है। जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है।

Advt.

राहुल गांधी ने बोला हमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और बीजपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ‘उनका संघ हमला करना सिखाता है, अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है। संघ का सामना संग मिलकर करेंगे। तीनों कृषि और देश विरोधी कानून वापस कराके ही दम लेंगे!’

राजस्थान के सीएम ने जताई नाराजगी
कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अलवर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जी के काफिले पर BJP के लोगों द्वारा हमला निंदनीय है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। BJP किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों के हक़ में संघर्ष करने वालों के प्रति अनर्गल बयानबाजी, अलोकतांत्रिक बर्ताव कर रही है जो कि शर्मनाक है।‘

टिकैत ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘केंद्र के अलावा इसका जिम्मेदार और कौन हो सकता है। वो उनके युवा विंग के लोग थे। वो कह रहे थे ”राकेश टिकैत गो बैक”…मैं कहां जाऊं। उन्होंने मुझ पर पत्थर फेंके, लाठियां चलाईं। वो हमसे क्यों लड़ रहे हैं? हम किसान हैं कोई राजनीतिक पार्टी नहीं।‘

पुलिस ने लिया एक्शन
आपको बता दें, राजस्थान के अलवर में राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें टिकैत की गाड़ी के शीशे टूट गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है और पुलिस इसके तह तक पहुंचने की कोशिशों में लगी है। इस घटना को लेकर किसान संगठनों में काफी रोष व्याप्त है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में आंदोलन एक बार फिर से काफी तेज हो सकता है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win