न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों अभिनेत्रियां कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। बता दें कि बीते दिनों करीना और अमृता को अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करते हुए देखा गय़ा था। इस दौरान एक्ट्रेसेस अपने दोस्तों के साथ कोरोना के नियमों का उल्लघंन करती हुई नजर आईं। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आनेवाले लोगों की RTPCR टेस्ट करने के आदेश दिए है।
ताजा खबर





