39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

राजस्थान में कोरोना को रोकने के लिए बनेंगे वॉर रूम

गहलोत सरकार ने पूरे प्रदेश में कहीं भी, किसी भी स्थान पर एक साथ पांच से अधिक लोगों के खड़े होने पर भी रोक लगा दी है.
देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ ही बेलगाम हुए कोरोना ने केंद्र के साथ ही राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. राजस्थान सरकार ने कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि कोरोना को लेकर 21 सितंबर से राज्य स्तरीय हेल्पलाइन शुरू की जाएगी. साथ ही जिला स्तर पर वॉर रूम भी स्थापित किया जाएगा.

गहलोत सरकार ने पूरे प्रदेश में कहीं भी, किसी भी स्थान पर एक साथ पांच से अधिक लोगों के खड़े होने पर भी रोक लगा दी है. सूबे के 11 संवेदनशील जिलों के जिला मुख्यालय पर धारा 144 लगा दी गई है. इनमें राजधानी जयपुर के साथ ही जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिले शामिल हैं.

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर रोक भी बढ़ा दी है. अब सूबे में 31 अक्टूबर तक सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर रोक रहेगी. गौरतलब है कि राजस्थान में हर दिन कोरोना से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं. 19 सितंबर को ही सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1834 नए मामले सामने आए थे.

प्रदेश में सामने आए 1834 नए मामलों में से 386 मामले अकेले राजधानी जयपुर के थे. राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की तादाद 1 लाख 13 हजार 124 पहुंच चुकी है. प्रदेश में अब तक कोरोना के कारण 1322 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि सूबे में एक्टिव केस की तादाद 17 हजार 997 ही है. अधिकतर संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.
बता दें कि बेलगाम कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कदम उठा रही हैं. हालांकि, केंद्र ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि अब किसी भी राज्य में लॉकडाउन लागू नहीं किया जा सकेगा.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win