30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

विराट-अनुष्‍का ने कोविड रिलीफ में किया महादान

न्यूज़ डेस्क: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है। इस समय पूरा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है। लोगों को संसाधनों की कमी पड़ रही है। ऑक्‍सीजन, दवाईयां और अस्‍पताल में बिस्‍तर, इन सभी चीजों की कमी पड़ रही है। सोशल मीडिया ऐसा प्‍लेटफॉर्म बन गया है, जहां कई लोग जरूरत की चीजें खोजने या उपलब्‍ध कराने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। महामारी का इतना बुरा प्रभाव है कि हर किसी को समय पर मदद नहीं मिल पा रही है।

भारत इस वायरस पर नियंत्रण करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है और देश भर से लोग नकद रकम या अन्‍य तरह से दान कर रहे हैं। कोरोना वायरस संकट को देखते हुए सेलिब्रिटी जोड़ी विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा ने कोविड राहत उपायों के लिए धन जुटाने के लिए इन दिस टुगेदर अभियान का शुभारंभ किया है। इस जोड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक वीडियो शेयर करके लोगों को फंड इकट्ठा करने के लिए जागरुक किया और लोगों ने दान करने की अपील की। फंड इकट्ठा करने की कुल रकम 7 करोड़ रुपए है, जिसमें से 2 करोड़ रुपए का महादान इस जोड़ी ने किया।

वीडियो में अनुष्‍का-विराट ने कैप्‍शन दिया, ‘हमारा देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारी स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। यह मेरा दिल तोड़ रहा है कि हमारे लोग जूझ रहे हैं। इसलिए, मैंने और अनुष्‍का शर्मा ने केटो के साथ इन दिस टुगेदर अभियान की शुरूआत की है, जिससे कोविड-19 राहत के लिए फंड इकट्ठा कर सकें। हम एकजुट होकर इस संकट से उबर सकते हैं। कृपया आगे आकर भारत और भारतीयों की मदद करें। इस कड़े समय में आपका योगदान जिंदगी बचाने के काम आ सकता है। प्रभाव बनाने के लिए आप मेरी बायो में देख सकते हैं। मास्‍क पहने, घर पर रहे, सुरक्षित रहे।’

विराट कोहली की फ्रेंचाइजी ने लिया था प्रण
आईपीएल से घर लौटने के बाद विराट कोहली ने कोविड राहत उपायों के लिए शिव सेना यूथ विंग की युवा सेना के सदस्‍य राहुल एन कनाल से मुलाकात की। इससे पहले विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्रण किया था कि महामारी के दौरान वह ऑक्‍सीजन समर्थन के लिए आर्थिक सहायता करेंगे। आरसीबी ने इसके लिए विशेष नीली जर्सी भी बनाई, लेकिन सीजन के निलंबित होने के कारण टीम को यह ड्रेस पहनने का मौका नहीं मिला।

विराट कोहली कुछ सप्‍ताह भारत में रहेंगे और फिर टीम इंडिया के साथ आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में हिस्‍सा लेने के लिए इंग्‍लैंड रवाना होंगे। भारतीय टीम का साउथैम्‍प्‍टन में आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में न्‍यूजीलैंड से सामना होगा। यह टेस्‍ट 18 जून से शुरू होगा।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win