25.9 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

पायल घोष को मिली जान से मारने की धमकी

आज पायल इस मामले में महाराष्ट्र से गवर्नर भगत सिंह कोशियरी से मिलेंगी और अपने लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग करेंगी. इसी बीच उनके लॉयर नितिन सतपुते ने ट्वीट करके कहा है कि पायल की जान को खतरा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियरी से मुलाकात की और अपने लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की. मीडिया से बातचीत में पायल ने कहा, “उनके सामने हमने अपनी बात रखी है और उनके रिकॉर्ड के लिए कंप्लेंट पेपर भी उनको दिया है. हमने उनसे Y सिक्योरिटी की मांग की है और उन्होंने बहुत अच्छे से हमारे साथ कॉपरेट किया. हमें अच्छा रिस्पॉन्स उनसे मिला है.”

क्या आपको मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं है?

जब पायल से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “देखिए ये सब जो मेरे लॉयर हैं वो बात करेंगे. मैं लीगल इश्यूज के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं. राज्यपाल जी की जहां तक बात है तो उन्होंने कहा है कि मेरी तरफ से मैं हर तरह की तुम लोगों को मदद करूंगा.”

बता दें कि पायल ने सोमवार को राज्यसभा सांसद रामदास अठावले के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हरैसमेंट के आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें जान का खतरा पैदा हो गया है. आज पायल इसी मामले में महाराष्ट्र से गवर्नर से मिली थीं. उनके लॉयर नितिन सतपुते ने मुलाकात से पहले ट्वीट करके कहा, “पायल घोष अपने एडवोकेट नितिन सतपुते और बाकियों के साथ 29 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे राजभवन पर आदरणीय गवर्नर से मिलेंगी.”

ट्वीट में उनके लॉयर ने लिखा, “यहां पर वह लेटर सौंपकर पायल घोष और एडवोकेट नितिन सतपुते के लिए वाय श्रेणी की सुरक्षा की मांग करेंगी क्योंकि उनकी जान को खतरा है.” बता दें कि बीते दिनों पायल वर्सोवा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए गई थीं. उन्होंने कहा था कि अगर कश्यप के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगी.
पीएम मोदी को ट्वीट कर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैंने एक दोषी के खिलाफ केस किया है जो दूसरों के मामलों में भी इसी गुनाह के लिए दोषी है और मुझे ही ग्रिल किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है. जबकि जिस पर आरोप लगा है और जो वाकई गिल्टी है वो अपने घर पर मजे कर रहा है. क्या मुझे न्याय मिलेगा सर?”

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win