37.5 C
Noida
Saturday, July 11, 2026

Download App

मुर्शिदाबाद से पकड़े गए 6 अलकायदा के संदिग्ध आतंकी

लोकसभा में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की बहरामपुर सीट से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जिले से अलकायदा के 6 संदिग्धों के पकड़े जाने पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इस मामले में विस्तार से जांच करनी चाहिए.
लोकसभा में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की बहरामपुर सीट से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जिले से अलकायदा के 6 संदिग्धों के पकड़े जाने पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इस मामले में विस्तार से जांच करनी चाहिए. आपको बता दें कि एनआईए ने अलकायदा के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है.

इस पूरी कार्रवाई में केरल ने एर्नाकुलम से 3 जबकि बंगाल के मुर्शिदाबाद से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पाया गया है कि इन आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा से जुड़े कई प्रतिष्ठान थे. गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है और सभी मजदूरी का काम करते हैं. जांच एजेंसी को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर इन सभी पर काफी दिनों से निगाह रखी जा रही थी.

मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी 9 लोग अल-कायदा के पाकिस्तान प्रायोजित मॉड्यूल से जुड़े थे. इनके पास से कई डिजिटल उपकरण, धारदार हथियार सहित बड़ी मात्रा में अन्य चीजें बरामद हुई हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान स्थित अलकायदा के आतंकियों ने इन्हें कट्टरपंथी बनाया. पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने इन्हें दिल्ली सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अटैक करने के लिए उकसाया था.

एनआईए के मुताबिक, हमले के मकसद से मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लिप्त था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों और गोला-बारूद की खरीद के लिए दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे थे.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win