40.5 C
Noida
Wednesday, June 17, 2026

Download App

कट्टर ईमानदार हैं भगवंत मान, केजरीवाल बोले- हम दिल्ली की तरह पंजाब में भी शिक्षा को करेंगे बेहतर

न्यूज़ डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदमपुर में कई अहम वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो हम पुलिसकर्मियों के ड्यूटी का समय तय करेंगे। क्योंकि कई दफा उन्हें कई दिनों तक लगातार काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है, यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। अभी तक यहां पर दो ही पार्टियां थी, एक कांग्रेस और अकाली-भाजपा का गठबंधन। दोनों में अच्छी सेटिंग थी, दोनों का एक परिवार था, पंजाब को लूटने के लिए दोनों को पांच-पांच साल का मौका मिलता था।

किराए के मकान में रहते हैं मान

उन्होंने कहा कि 1966 में पंजाब अलग सूबा बना था। तब से लेकर आजतक 26 साल कांग्रेस का राज रहा और 19 साल बादल परिवार का राज रहा। इन दोनों ने मिलकर पंजाब को लूटा है और यहां के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था लेकिन इस बार यहां पर आम आदमी पार्टी आई है और कट्टर ईमानदार पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमने कट्टर ईमानदार व्यक्ति भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार चुना। उन्होंने कहा कि भगवंत मान 7 साल से सांसद है। लेकिन इनके पास एक भी मकान नहीं है वो किराए के मकान में रहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वोट दें। उन्होंने कहा कि पहली बार ईमानदार पार्टी आई है और आप उन्हें मौका देना। साल 2015 में दिल्ली के लोगों ने हमको एक मौका दिया था और वहां के लोग हमारे कामों से इतने खुश हैं कि तीन बार सरकार चुन ली और वो भी 70 में से 62 सीट दी है। दो बार कांग्रेस को जीरो सीट मिली है। उन्होंने कहा कि वोट देने से पहले हमको परख लेना कि केजरीवाल सही कह रहा है या नहीं ?

मैं बाबा साहेब का भक्त हूं

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने बहुत काम किए हैं। मैं बाबा साहेब अंबेडकर का भक्त हूं और उनकी पूजा करता हूं। बाबा साहेब ने बहुत संघर्ष किया और संघर्ष कर-करके छोटे से गांव का लड़का अमेरिका और इंग्लैंड से पीएचडी करके आता है। क्या कमाल का आदमी था। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को दी। वो चाहते थे कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले लेकिन आज 70 साल बाद भी उनका सपना पूरा नहीं हो रहा। दिल्ली में हम लोगों ने बाबा साहेब का सपना पूरा करना शुरू किया है। हमने दिल्ली के सारे स्कूल शानदार बना दिए और स्कूल के एक ही बेंच में जज का बच्चा, अफसर का बच्चा और गरीब का बच्चा बैठकर एक साथ पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में उनके सपने को पूरा करना है और पंजाब में भी हो सकता है। आप लोगों के वोट से यह मुमकिन है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की भी बात कही। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सरकारी अस्पताल हम अच्छे करेंगे और हर पिंड में क्लीनिक खोलेंगे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win