न्यूज़ डेस्क: उपनगर बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर आयोजित सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। सरयू महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम कृषि मेला, श्रम विभाग, लघु मैराथन दौड़ विजेता, प्रतिभा खोज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ निबंध प्रतियोगिता में विजेता बेटे/बेटियों को पुरस्कार दिया गया। बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में 10 किमी0 की दौड़ 54 मिनट में तय कर प्रथम स्थान आई ईशा मौर्य को पांच हजार नगद, दूसरे स्थान पर आई डॉली को तीन हजार नगद व तीसरे स्थान पर रही अनामिका यादव को दो हजार नगद व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं बालक वर्ग में 10 किमी0 दौड़ में रूस्तम प्रथम स्थान पर रहे जिन्हें 05 हजार नगद, दूसरे स्थान पर रोहित को 03 हजार, तीसरे स्थान पर अभिषेक पासवान को 02 हजार नगद देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा एक दर्जन बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम रहे रजनीश कुमार को लैपटाप,दूसरे स्थान पर रही रिचा को टैबलेट व तीसरे स्थान पर रही नंदनी पांडेय को एंड्रायड मोबाइल देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं आधा दर्जन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में स्मार्ट वाच दिया गया।
साथ ही दर्जनभर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिवार के लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामलखन, रामचन्द्र की टीम द्धारा फरुआही नृत्य प्रस्तुत किया गया। वही मनोज मधुर की टीम द्धारा देशभक्ति गीतों को सभी ने सराहा। संचालन शशिभूषण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महेश उमर, श्रीकांत सोनी, राजीव पांडेय, प्रशांत शाही, धर्मेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, आचार्य वेद प्रकाश तिवारी, अखंड शाही, रामबेलास यादव, विद्याधर पांडेय, नागेंद्र सिंह, विनय तिवारी, सुरेश मिश्रा, श्याम गोपाल त्रिपाठी, कृष्ण नंद पांडेय, सतीश शर्मा, भगवान यादव, आनंद निषाद, निलेश निषाद, प्रशान्त शाही आदि मौजूद रहे।







