बड़हलगंज: नदियों व लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन की उद्देश्य के साथ विगत दो दिन से जारी सरयू अमृत महोत्सव के मंच पर दूसरे दिन की शाम को नौनिहालों ने अपने कराटे की प्रदर्शन से दर्शकों को लोहा मनवाया।
शनिवार को बड़हलगंज मुक्तिपथ के शहीद स्मारक पर चल रहे सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन शाम को कुफकन सिटोरियो कराटे एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के बड़हलगंज शाखा के लगभग दो दर्जन नौनिहालों ने अपने कराटे कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नौनिहालों ने मंच से कई मजबूत टाइल्स तोड़ने के साथ ही कराटे के दांव पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों में वैभवी जायसवाल, रुद्रांश जायसवाल, अनोखी उमर, परी उमर, अशिता, आराध्या, हिमाक्षी, श्रेया, देवांश, राज,आलोक, आराध्य, सृजन, सचिन, आदर्श सहित अन्य शामिल थें।





