39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

रैली में बिगड़ी कार्यकर्ता की तबियत, प्रधानमंत्री ने तुरंत भेजी PMO की मेडिकल टीम

न्यूज़ डेस्क: सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ कभी किसी बच्चे से बातें करने तो कभी किसी युवक से हाथ मिलाने के लिए फेमस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनावी रैली के दौरान आज एक और मिसाल पेश कर दी। कड़ी धूप में चल रही प्रधानमंत्री की रैली में आया एक कार्यकर्ता पानी की कमी से बेहोश हो गया। पीएम ने तुरत भाषण रोक अपने साथ आए डॉक्टरों की टीम को उस कार्यकर्ता को देखने का निर्देश दिया। असम में चल रहे विधानसभा चुनाव का दो चरण खत्म हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री की तामुलपुर में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी पानी की कमी से एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। सभा में हो रही गतिविधियों पर प्रधानमंत्री की नजर पड़ी और तुरंत ही उन्होंने अपने साथ गई मेडिकल टीम को उसकी देखभाल के लिए भेज दिया।

Advt.

प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, ‘ये जो पीएमओ की मेडिकल टीम है, वो जरा जाए वहां, एक कार्यकर्ता को पानी के अभाव में कुछ तकलीफ हुई है, तुरंत उनकी मदद कीजिए। मेरे साथ जो डॉक्टर आए हैं, वो जरा हमारे साथी की मदद करें। यहां का कोई अपना बंधु को पानी के अभाव में तकलीफ हुई है।’

उग्रवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील

प्रधानमंत्री ने असम में अब तक समर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें ‘आत्मनिर्भर असम’ बनाने की जरूरत है। बकसा जिले के तमुलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं और वे विकास, शांति, एकता तथा स्थिरता के साथ हैं। मोदी ने कहा कि राजग सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाती है।

राज्य में लंबे समय तक रहे हिंसा के माहौल के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के टुकड़े करके और भेदभाव करके समाज के एक वर्ग के लिए कुछ दिया जाए तो उसे धर्मनिरपेक्षता कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘राजग सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को पूरी तरह सशक्त बनाने का प्रयास किया है। धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के इस खेल ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।’ मोदी ने कहा कि केंद्र और असम में पिछले पांच साल में ‘दोहरे इंजन’ वाली राजग सरकारों के होने से राज्य के लिए दोहरे फायदे वाले परिणाम आये हैं।

मोदी ने एआईयूडीएफ संस्थापक और सांसद बदरुद्दीन अजमल के बेटे अब्दुर रहीम द्वारा कांग्रेस की एक रैली में दिये गये बयान की ओर इशारा करते हुए भी निशाना साधा। रहीम ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था कि ‘दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले’ असम में अगली सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इससे बड़ा असम के लिए कोई अपमान नहीं हो सकता। असम की जनता उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी जो असम के गौरव और पहचान का अपमान करते हैं और जनता उन्हें मतदान के जरिये मुंहतोड़ जवाब देगी।’

उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने दोबारा राजग की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win