34.5 C
Noida
Thursday, June 25, 2026

Download App

IPL: आज भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब

रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीमों के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनरों की मौजूदगी के कारण दिल्ली कैपिटल्स (DC) का रविवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ पलड़ा भारी रहेगा. आज (रविवार) यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

KXIP vs DC: आंकड़े ये कहते हैं

अब तक दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 10 में बाजी मारी. पिछले पांच मुकाबलों की बात करें, तो पंजाब की टीम ने चार मैच जीते है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच में दिल्ली की टीम भारी पड़ी थी.

दोनों टीमों का यह सत्र का पहला मुकाबला होगा, जहां उनके कप्तानों के बीच भी शानदार प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है. किंग्स इलेवन के कप्तान केएल राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. यही नहीं, दोनों टीमों के कोच विश्व स्तरीय खिलाड़ी रहे है और ऐसे में उनकी रणनीति को देखना दिलचस्प होगा.

एक तरफ कुंबले तो दूसरी ओर पोंटिंग

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी अनिल कुंबले से प्रेरणा लेना चाहेंगे तो वही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग की योजनाओं को मैदान पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे. दोनों टीमों में बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ियों को कमी नहीं है, लेकिन यूएई की धीमी पिचों पर अश्विन, मिश्रा और अक्षर की तिकड़ी पंजाब की टीम पर भारी पड़ सकती है.
बल्लेबाजी के मोर्चे पर दिल्ली कैपिटल्स में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. जिसमें पृथ्वी शॉ, अय्यर, ऋषभ पंत, शिखर धवन के अलावा वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमेयर शामिल हैं. इस परिदृश्य में भारतीय टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (120 से कम की स्ट्राइक रेट) को शायद मौका नहीं मिले. टीम ने उन्हें राजथान रॉयल्स से खरीदा गया था.

किंग्स के पास मैक्सवेल-गेल जैसे धुरंधर

किंग्स इलेवन के पास क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल और खुद राहुल जैसे बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 108 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने वाले मैक्सवेल का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा. उन्होंने 2014 में जब इस टूर्नामेंट के कुछ मैच यूएई में खेले गए थे तब शानदार प्रदर्शन किया था. मैक्सवेल ने उस सत्र में 16 मैचों में 552 रन बनाए थे. किंग्स इलेवन के पास गेल और राहुल के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है, जिसके बाद मयंक अग्रवाल का नंबर आता है.
दिल्ली के आक्रमण की धार रबाडा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैगिसो रबाडा के साथ बिग बैश लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले डैनियल सैम्स को अंतिम 11 में शामिल कर सकती है, जिससे ईशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के मुजीब जदरान पर होगी.

अश्विन पिछले सत्र में हुए ‘मांकड़िंग’ विवाद को पीछे छोड़कार मिश्रा के साथ शानदार जोड़ी बनाना चाहेंगे. मिश्रा के नाम आईपीएल में 157 विकेट हैं और वह सबसे अधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है
टीमें इस प्रकार हैं –

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरॉन हेटमेयर, कैगिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, डैनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नोर्तजे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पानन (विकेटकीपर), ईशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विलजोन.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win