30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

T20 क्रिकेट: निर्णायक मुकाबले में आज India-England के बीच होंगी कांटे की टक्कर

न्यूज़ डेस्क: भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले पांचवें एवं निर्णायक टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारत को पहले मुकाबले में हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में उसने इंग्लैंड को पराजित किया था। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर बढ़त ली तो वहीं भारत ने चौथा मुकाबला जीत सीरीज 2-2 से बराबर कर दी थी। इस सीरीज में पहले तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे। लेकिन चौथे मुकाबले में टीम इंडिया लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा था। भारत ने इस सीरीज में जो दो मुकाबले जीते उनमे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का बड़ा योगदान रहा। ईशान किशन ने दूसरे मैच में बेहतरीन पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

Advt.

चौथे टी20 की पिच में तीसरे मैच की तुलना में तेजी कम थी और 5वें तथा अंतिम टी20 मैच में भी इसी समान पिच होने की संभावना है। भारतीय कप्तान विराट कोहल ने भी चौथे मैच के पिच की सराहना करते हुए कहा था कि पिच अन्य किसी मुकाबले से बेहतर थी। भारत ने जो दो मुकाबले जीते थे उनमें तेज गेंदबाजों ने बड़ी भूमिका निभाई। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांडय़ा और शादरुल ठाकुर के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। दूसरे टी20 में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड को संतोषजनक स्कोर पर रोका तथा चौथे टी20 में जब बेन स्टोक्स बड़े शॉट लगा रहे थे तो भारत का तेज आक्रमण ने एक बार फिर उसे मैच में वापसी कराई।

Advt.

इंग्लैंड के लिए सीरीज में महत्वपूर्ण बात यह रही कि उसने जो दो मुकाबले जीते उनमे भारत के शीर्ष क्रम को उसने जल्दी निपटाया। हालांकि उसके गेंदबाज ईशान और सूर्यकुमार की चुनौती ने ज्यादा पार नहीं पा सके। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है जो सीरीज के चार मुकाबलों में अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं। पहले तीन मैच में 1,0,0 बनाने के बाद राहुल ने चौथे मैच में 17 गेंदें खेल 14 रन बनाए थे।

टीमें (सम्भावित) :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांडय़ा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरूण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी. नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शादरुल ठाकुर।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करेन, टॉम करेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंग्स्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ले और मार्क वुड।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win