प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का एक नाम बनारस भी है, लेकिन यहां पर बनारस नाम से कोई स्मारक या स्थान ना होना अब बनारस के लोगों को नहीं खलेगा. वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस स्टेशन कर दिया गया है.
ऐसा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही हो गया है. इसके साथ ही रेलवे की ओर से इस रेलवे स्टेशन का नया कोड बीएसबीएस हो गया है.
इतना ही नहीं इस रेलवे स्टेशन का नाम पुराने मंडुआडीह के चलते रेलवे कोड एमयूवी हुआ करता था जो अब नए बनारस स्टेशन के मुताबिक बीएसबीएस हो गया है.







