35.5 C
Noida
Saturday, August 1, 2026

Download App

KCR ने पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी से की मुलाकात

न्यूज़ डेस्क: बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए से गठबंधन तोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद से ही लगातार इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि इसके बाद उनका अगला कदम क्या होगा? बिहार की राजधानी पटना से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक इसको लेकर उत्सुकता है। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार सितंबर के पहले हफ्ते में ही दिल्ली का चक्कर लगा सकते हैं। जिसके बाद से ही दिल्ली का उनका नियमित दौरा शुरू होगा। वो तमाम क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मिलने उनके राज्य भी जाएंगे। इन तमाम कवायदों के पीछे केवल और केवल एक ही उद्देश्य होगा 2024 के चुनाव में विपक्षी एकता को धार देना। इसकी बानगी अब दिखने भी लगी है। आज तेजलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज पटना में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बीजेपी को घेरने पर बात

नीतीश कुमार ने जिस तरह पिछले दिनों बीजेपी के बड़े गेम को उजागर किया उससे विपक्षी दलों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। वहीं नीतीश भी कह चुके हैं 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष की एकता के लिए वह समय देने को तैयार हैं। केसीआर भले ही तेलंगाना तक सीमित हैं। लेकिन बीजेपी के साथ उनका 36 का आंकड़ा है। वो लगातार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की तमाम कोशिशें पहले भी कर चुके हैं। केसीआर केवल नीतीश कुमार के ही नहीं बल्कि शिवसेना, आप, टीएमसी जैसे विभिन्न राज्यों के दूसरे दलों के नेताओं से भी मिल चुके हैं।

नीतीश को लेकर इस बार कहा जा रहा है कि उनकी मंजिल बिल्कुल साफ है। आने वाले कुछ महीने में उसे वो देश के सामने पेश भी करेंगे। लेकिन क्या वो मंजिल पीएम पद की दावे दारी है? इस बारे में उनके कई करीबी इनकार कर रहे हैं। उनका मानना है कि वर्तमान में नीतीश कुमार केवल विपक्ष को एक करने की चुनौती स्वीकार कर रहे हैं। इसके आगे अभी उन्होंने कुछ नहीं सोचा है। केसीआर तेलंगाना सरकार की ओर से गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देंगे। उसके साथ ही तेलंगाना के सिकंदराबाद में मजदूरी को दौरान 12 मजदूरों की मौत को लेकर बिहार के उन मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता केसीआर प्रदान करेंगे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win