30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

CBI रेड के बाद सामने आए सिसोदिया, कहा- मोदी vs केजरीवाल होगा 2024 का चुनाव

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापे के एक दिन बाद शनिवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को डराने के लिए सभी हथकंडे आजमा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति पूरी पारर्दिशता के साथ लागू की गई थी और कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं, जिनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए काम की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह सिसोदिया और आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के आवास पर छापे मारे थे। जांच एजेंसी ने 19 अन्य स्थानों की भी तलाशी ली थी।

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे परिवार को कोई असुविधा न होने देने के लिए उनका आभार जताना चाहता हूं। वे अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें छापे मारने के लिए ऊपर से आदेश मिले हैं।’ सिसोदिया ने दावा किया कि इन लोगों (केंद्र सरकार) को घोटाले की चिंता नहीं है, इन लोगों की चिंता अरविंद केजरीवाल हैं, जिनसे जनता प्यार करती है और जो ‘राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प’ के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने कहा, ‘उन्हें आबकारी नीति में किसी घोटाले की चिंता नहीं है। उन्हें केजरीवाल की चिंता है, जिन्हें जनता का प्यार मिला है, खासतौर पर पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद। वे शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे काम को रोकना चाहते हैं। उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया और मुझे भी अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ सिसोदिया ने आबकारी नीति 2021-22 को ‘सबसे अच्छी नीति’ बताया और कहा कि इसके क्रियान्वयन में ‘कुछ गलत नहीं’ हुआ, बल्कि यह केजरीवाल को डराने की एक साजिश है।

उन्होंने कहा, ‘यह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है, जिन्हें जनादेश मिला है। केजरीवाल और मोदी में फर्क यह है कि केजरीवाल गरीब लोगों के बारे में सोचते हैं और मोदी अपने चुनिंदा मित्रों की फिक्र करते हैं।’ सिसोदिया ने कहा, ‘केजरीवाल उन लोगों की सराहना करते हैं, जो अच्छा काम करते हैं, लेकिन मोदी केवल राज्य सरकारों को गिराने का सपना देखते हैं। वह अच्छा काम करने वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले महीने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। सिसोदिया ने भी नीति में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में पहले पन्ने पर छपे एक लेख के बारे में सिसोदिया ने कहा कि इसका श्रेय यहां के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को जाता है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win