35.9 C
Noida
Tuesday, July 7, 2026

Download App

नेपाल में चीन के छोड़े दो बिजली परियोजनाओं को विकसित करेगा भारत

न्यूज़ डेस्क: नेपाल ने अपने देश में पनबिजली संयंत्र लगाने के लिए भारतीय कंपनी एनएचपीसी (NHPC) लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. चीन द्वारा परियोजनाओं से पीछे हटने के लगभग चार साल बाद नेपाल ने भारतीय कंपनी को दो बिजली परियोजनाओं वेस्ट सेटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और सेटी रिवर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को पूरा करने का जिम्मा सौंपा है.

नेपाल में दो जलविद्युत परियोजनाएं विकसित करेगी एनएचपीसी

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी की नेपाल में 750 मेगावॉट और 450 मेगावॉट की दो जलविद्युत परियोजनाएं विकसित करने की योजना है. कंपनी ने इसके लिए नेपाल के साथ बृहस्पतिवार को करार किया है. दोनों परियोजनाओं की संयुक्त लागत लगभग 2.1 बिलियन अमरीकी डालर होने का अनुमान है. कंपनी ने बयान में कहा कि एनएचपीसी लिमिटेड ने नेपाल निवेश बोर्ड (IBN) के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत नेपाल में 750 मेगावॉट की वेस्ट सेती और 450 मेगावॉट की एसआर-6 जलविद्युत परियोजनाएं विकसित की जाएंगी.
एनएचपीसी की बढ़ेगी साख

बयान में बताया गया कि एनएचपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एके सिंह और आईबीएन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुशील भट्टा ने इस समझौता पत्र पर 18 अगस्त को काठमांडू में हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा भी उपस्थित थे. देऊबा ने कहा कि यह समझौता नेपाल और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने नेपाल के विकास में भारत के सहयोग की भी सराहना की. वहीं, एके सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिये वैश्विक जलविद्युत कंपनी के तौर पर एनएचपीसी की साख बढ़ेगी.
वेस्ट सेती परियोजना: चीन और नेपाल के बीच कई मुद्दों पर था विवाद

चीन की कंपनी ने 2012 में वेस्‍ट सेती परियोजना को अपने हाथ में लिया था, लेकिन 2018 में वह अचानक इससे अलग हो गया. इससे पहले 2009 में चाइना नेशनल मशीनरी एंड इक्विपमेंट इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (CMEC) ने भी एक परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन, दो साल के भीतर ही कंपनी ने काम छोड़ दिया. वेस्ट सेती परियोजना को लेकर चीन और नेपाल के बीच कई मुद्दों पर विवाद हो गया था. इसमें बिजली बनने के बाद उसकी खरीद दर प्रमुख थी. चीनी कंपनी ने नेपाल की ओर से बताए गए बिजली के दर को नाकाफी बताया था. जबकि, काठमांडू इसे उचित बता रहा था. बताया जा रहा है कि चीन मनमानी दर पर बिजली बेचना चाहता था, लेकिन नेपाल उसके दबाव में नहीं आया जिसके बाद चीनी कंपनी ने इस परियोजना से बाहर निकलना उचित समझा.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win