पिपरौली (ज्वाला निगम): गीडा थाना पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 16 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
बता दें कि गीडा थाना क्षेत्र के खरैला निवासी मंजीत कुमार पुत्र स्व0 धर्मराज प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा उसके घर दबिश भी दिया गया लेकिन वह फरार था।
इस क्रम में पिपरौली पुलिस चौकी प्रभारी बैजनाथ बिंदु सहयोगी कांस्टेबल जय सिंह के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर फरार अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा। गीडा थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।





