सहजनवा ( ज्वाला निगम) : इण्डिया ग्लाइकॉल लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सहजनवा सुरेश राय व विशिष्ट अतिथि सहायक अबकारी आयुक्त एस के सिंह थे। प्रबंधक प्रशासन एवं जनसम्पर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा एव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आत्मा नन्द सिंह के द्वारा आईजीएल के तीन सौ श्रम योद्धाओं को तिरंगा भेंट किया और आग्रह किया और कहा हर गांव हर गली हर घर मे इसे आज से सत्रह अगस्त तक फहराये।
सभी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शुर वीरों, महान योद्धाओं के बलिदानों व शहादत के बाद हमे आजादी प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने बिजनेस हेड एस के शुक्ल के इस प्रयास को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अभिन्दनीय बताते हुए धन्यवाद दिया।विशिष्ट अतिथि सहायक अबकारी आयुक्त ने सबको राष्ट्र के प्रति नैसर्गिक दायित्व का एहसास कराते हुए इस आयोजन को उत्सव् की तरह करने के प्रयास को शानदार बताते हुए अद्भुत बताया।
इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, एस के सिंह,अखिलेश शुक्ला,डा के के सिंह,धीरेन्द्र पाण्डेय सुरक्षा अधिकारी संतोष चतुर्वेदी,सुनील यादव,शब्बीर अहमद के साथ सुरक्षा के सभी सदस्य व श्रमयोद्धा उपस्थित रहे।






