न्यूज डेस्क: सोशल वर्कर व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गुजराती सेल नॉर्थ मुंबई के अध्यक्ष धर्मेश जोशी पिछले कई सालों से लगातार समाज सेवा में लगे हुए है। बता दे, धर्मेश जोशी महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओ पर भी काम करते है। उनका मकसद है देश की हर लड़की पढ़े लिखें और आगे बढ़े।
आपको बता दे, अब अभी हाल ही में शनिवार की रात धर्मेश जोशी, महाराष्ट्र के सीएम श्री एकनाथ शिंदे से मिले। इस दौरान धर्मेश जोशी ने सीएम एकनाथ शिंदे को भगवान श्री कृष्ण का फोटो फ्रेम देकर उन्हें बधाई दी।
बता दे, धर्मेश जोशी ने कोरोना काल के समय भी अपना हाथ आगे बढाया था और गरीबों की सेवा में आगे आए थे, उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को खाना खिलाने से लेकर उनकी दवाइयों तक का खर्चा उठाया था। इसी के साथ ही धर्मेश जोशी अक्सर सभी की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं।





