न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन से अलग होने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर लगातार निशाना साध रहे हैं. गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनपर हमला बोला.
अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे 22 साल राजनीति में हो गए. आप सब जान रहे होंगे कि वो किसके इशारों पर सवाल उठा रहे होंगे. मुझे तो लगता है उनके अंदर आत्मा किसी और दल की आ गई है. गांव देहात में झाड़-फूक होती है. उन्हें झड़वाना-फूंकवाना पड़ेगा, तभी वो ठीक होंगे. उससे पहले वो ठीक नहीं होने वाले हैं.”
ओम प्रकाश राजभर को वाई केटगरी की सुरक्षा मिलने पर उन्होंने कहा, “जो बीजेपी को खुश करेगा, उसे सुरक्षा मिलेगी. बीजेपी को जो खुश रखेगा वो स्वतंत्र और आजाद घूमेगा.”






