30.1 C
Noida
Wednesday, July 29, 2026

Download App

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: झारखंड में भी हुई छापेमारी, पुलिस ने नजदीक से गोली मारने वाले अंकित सिरसा को दबोचा

न्यूज़ डेस्क: सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड में एक ऐसा नाम सामने आ रहा है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. खबरों की मानें तो हत्या के आरोप में गिरफ्तार अंकित सिरसा ने पंजाबी गायक पर दो पिस्तौल से कम से कम छह राउंड गोलीबारी की थी. पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 19 वर्षीय अंकित सिरसा मूसेवाला की हत्या में शामिल सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित सिरसा है.

अंकित सिरसा ने नजदीक से गोली मारी थी

अंकित सिरसा की बात करें तो उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार रात सचिन भिवानी (25) के साथ गिरफ्तार किया था, जो मूसेवाला की हत्या में शामिल चार शूटरों को शरण देने के लिए जिम्मेदार है. विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धारीवाल ने मामले को लेकर बताया है कि रविवार को रात करीब 11 बजे हमारी टीम ने मूसेवाला को नजदीक से गोली मारने वाले सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया. उसने दो पिस्तौल से एक साथ गोलीबारी की और इस दौरान वह सिद्धू मूसेवाला की कार के सबसे करीब था. उसके सहयोगी सचिन भिवानी को भी गिरफ्तार किया गया है.

अबतक पांच लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

यहां चर्चा कर दें कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. दिल्ली पुलिस ने अंकित सिरसा और सचिन भिवानी को रविवार रात गिरफ्तार किया था. ये दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के वांछित अपराधी हैं. पुलिस के अनुसार, अंकित पंजाबी गायक की हत्या में शामिल शूटर में से एक है, जबकि भिवानी ने इन शूटर को शरण और अन्य सहायता मुहैया करायी थी.

झारखण्ड में भी हुई थी छापेमारी

बताया जा रहा है कि हरियाणा का रहने वाला भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का काम देखता है. वह राजस्थान के चुरू में एक अन्य मामले में भी वांछित है. विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच जी एस धालीवाल ने मामले को लेकर जानकारी दी कि मामले में शुरुआती गिरफ्तारियों के बाद कई टीम उन्हें रसद सहायता, हथियार और छिपने के ठिकाने मुहैया कराने में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही थी. धालीवाल ने कहा कि हमारी टीम ने मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में छापेमारी की. रविवार को रात 11 बजे के आसपास हमारी टीम ने मूसेवाला को करीब से गोली मारने वाले अंकित को गिरफ्तार कर लिया.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win