न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है. नई सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है. पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा. यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया गया है. एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का इशारा दे दिया था, जिसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई.
अभी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर बिक रहा है. इस कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर मिलेगा.





