न्यूज़ डेस्क: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्म को सर्मथन देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा “मैं पहले ही कह चुका हूं कि जो मांगेगा उसे वोट दूंगा. न तो समाजवादी पार्टी ने मुझे फोन किया, न ही मेरा वोट मांगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल मुझे आमंत्रित किया, जहां मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें वोट देने का फैसला किया.”
शिवपाल सिंह यादव ने कहा “अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता की कमी के कारण समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. मुझे पार्टी की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता है. मुझे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में भी आमंत्रित नहीं किया गया था.”





