39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

हर घर तिरंगा अभियान, दिल्ली होगी तिरंगे से सराबोर

न्यूज़ डेस्क: 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरी दिल्ली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से सराबोर रहेगी। हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही है। राजधानी की प्रमुख सडक़ों, बाजारों, फ्लाईओवरों, गोल चक्कर, स्कूलों व अस्पतालों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कर्मचारी अपने कंधे व सीने पर तिरंगा लगाएंगे। प्रयास यह है कि उत्सव मनाते हुए दिल्लीवासियों में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल हो। इसे कामयाब बनाने के लिए शुक्रवार से विशेष प्रचार अभियान की शुरूआत की जा रही है। साथ ही, 11 अगस्त से 14 अगस्त तक स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरियां भी निकाली जाएंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए गत रविवार को राज्यपालों, उपराज्यपालों, मुख्य मंत्रियों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली नगर निगम को प्रमुख सडक़ों और बाजारों की पहचान जल्द करने को कहा गया है, जिससे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक इन्हें तिरंगामय किया जा सके। दिल्ली विकास प्राधिकरण भी अपने अधिकार क्षेत्र के बाजारों में इसी तरह का अभियान चलाएगा। इस दौरान नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में आने वाले फ्लाईओवरों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया जाएगा। साथ ही, नगर निगम के स्कूलों व अस्पतालों को सजाकर उनके परिसर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। शहरी नगर निकायों के सभी पद व रैंक के कर्मचारी आजादी की 75वीं स्वतत्रता दिवस तक अपने कंधे व सीने पर तिरंगा लगाएंगे। इन्हें छोटे तिरंगों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शहरी नगर निकाय अपने क्षेत्र के प्रमुख गोल चक्करों की पहचान कर फ्लोरल बोर्डस, झंडे व रोशनी के माध्यम से तिरंगे का प्रदर्शन करेंगे। उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पुलिस व दिल्ली सरकार के सभी विभागों को हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी की पहल सुनिश्चित करते हुए इसे लोकप्रिय बनाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सभी सरकारी विभागों व उपक्रमों को अपनी वेबसाइट के होम पेज पर 22 जुलाई से तिरंगा प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को कार्य योजना 22 जुलाई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win