29.3 C
Noida
Saturday, August 1, 2026

Download App

भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की हुई शादी, केजरीवाल – राघव चड्ढा बने बाराती

न्यूज़ डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बृहस्पतिवार को यहां एक निजी समारोह में विवाह करेंगे। मान (48), हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह करने जा रहे हैं। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गुरप्रीत कौर (30) ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘दिन शगना दा चढ़ेया …(शादी का दिन आ गया है)।’ उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया भी अदा किया। पार्टी के अनुसार, मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य तथा कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल होंगे। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ समारोह में शिरकत करेंगे। आप सांसद राघव चड्ढा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू होने जा रहा है। मैं मान साहब के परिवार, उनकी मां और बहन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह एक छोटा कार्यक्रम होगा। केवल परिवार के सदस्य इसमें शिरकत करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था। आज, वह सपना पूरा होने जा रहा है।’ गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमीबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win